JanjgirChampa Fire : शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई में स्थित फर्नीचर कंपनी के गोदाम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है. आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक भीषण आग फैल गई थी और सभी सामान जलकर राख हो गए थे. आगजनी में एक चारपहिया वाहन जल गया है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, धरदेई गांव में स्थित फर्नीचर कंपनी के गोदाम में शार्ट सर्किट होने के वजह से आग लग गई, तब आनन-फानन में फैक्ट्री के सामने बने माइनर नहर में बहते पानी को मजदूरों की मदद से बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बहुत ज्यादा आग फैल गया था.

मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी. आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी तरह से आग लगने से लाखों के सामान सहित छोटे हाथी गाड़ी पूरी तरह से जल गई.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!