हर महीने बस थोड़ी सी बचत, मैच्योरिटी पर 8 लाख रुपये का रिटर्न, LIC की खास है ये पॉलिसी, जान लें डिटेल

नई दिल्ली. एलआईसी ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस खास बीमा पॉलिसी को लॉन्च किया है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Policy). वह सभी महिलाएं जिनका उम्र 8 से 55 वर्ष के बीच है, इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र हैं. अगर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहती हैं तो इस प्लान में निवेश कर सकती हैं. आइए हम आपको इस पॉलिसी के बारे में डिटेल में बताते हैं.

 



 

 

 

एलआईसी (LIC) देश के हर वर्ग के लोगों के लिए एलआईसी पॉलिसी लेकर आती रहती हैं. अक्सर महिलाएं इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में बहुत पीछे रहती हैं. ऐसे में एलआईसी ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक खास बीमा पॉलिसी लॉन्च की है. इस पॉलिसी में महिलाओं को कई तरीके के फायदे मिलते हैं. इस पॉलिसी में कोई भी महिला कम से कम 75 हजार रुपये और अधिकतम 3 लाख रुपये तक का बीमा खरीद सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

क्या है आधार शिला पॉलिसी?
अगर आप एलआईसी का आधार शिला प्लान खरीदना चाहती हैं तो आपके पास आवश्यक रूप से आधार कार्ड होना चाहिए. आधारशिला पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. यह एक लॉन्ग टर्म सेविंग प्लान है जिसमें 8 वर्ष की बच्ची से लेकर 55 साल तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. एलआईसी की इस स्कीम के तहत आप तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 10 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

 

कैसे मिलता है 8 लाख का फायदा
अगर आप 30 साल की उम्र में योजना शुरू करते हैं. और हर दिन 58 रुपये की बचत करते हैं तो आप एक साल में एलआईसी आधार शिला योजना में 21,918 रुपये जमा करेंगे. आप 20 वर्षों के दौरान 4,29,392 रुपये का निवेश करेंगे जबकि परिपक्वता पर आपको 7,94,000 रुपये का रिटर्न मिलेगा. LIC का आधारशिला प्लान सिक्योरिटी और सेविंग्स दोनों उपलब्ध कराता है. इसका फायदा केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनका आधार कार्ड बना हुआ है.

 

 

आधारशिला स्कीम के डिटेल्स
इस स्कीम में महिलाओं को 75,000 रुपये एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान से लेकर 3 लाख तक का सम एश्योर्ड मिलता है. इसके साथ ही इस स्कीम की मैच्योरिटी की अधिकतम उम्र 70 साल है. LIC का यह प्लान पॉलिसीधारक और उसकी मृत्यु के बाद परिवार को फाइनेंशियल मदद देता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!