Kisaan School : विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रेल को होंगी बीजों की पूजा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में धूमधाम से मनेगा ‘अक्ति तिहार’

जांजगीर-चाम्पा. जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे अन्नदाता किसान बीजों का विधि-विधानपूर्वक पूजा करेंगे और किसान आपस में एक-दूसरे को धान, फल, फूल तथा सब्जी की बीज बाटेंगे.वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन अक्ति पर्व भी परम्परानुसार धरती पुत्र किसान धरती माँ और बीज की पूजा करेंगे और गाँव के सभी किसानों के पास कुछ न कुछ सब्जी, फल, फूल की बीज है, जिसे वे आपस में एक जगह बैठकर निस्वार्थपूर्वक एक-दूसरे को बाटेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

किसान स्कूल में किसानों का यह अनूठा कार्यक्रम हैं. इस कार्यक्रम में युवा वर्ग के किसानों को भी शामिल किया जायेगा. स्थानीय जिले के अलावा अन्य जिले के किसान भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!