गूगल ने बैन किए 36 ऐप्स, फोन से चोरी कर रहे थे डेटा, आपके पास इंस्टॉल है तो फौरन कर दें डिलीट. कहीं पड़ ना जाये भारी..

फर्जी ऐप्स को लेकर आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं. गूगल भी लगातार ऐसी ऐप्स पर कड़ी नज़र रखता है और गूगल प्ले स्टोर से इनका सफाया करता रहता है. इसी बीच कई और मैलिशियस ऐप्स के बारे में पता चला है. दरअसल गूगल ने प्ले स्टोर से 36 ऐप्स को डिलीट कर दिया है. इन खतरनाक ऐप्स को सबसे पहले McAfee द्वारा स्पॉट किया गया था.

 



 

 

 

कंपनी की रिसर्ट टीम ने ऐप्स को लेकर कहा कि ये Android यूज़र्स के लिए एक बड़ा खतरा हैं क्योंकि ये फोन के मालिक की सहमति के बिना फोन पर छेड़छाड़ कर रहीं थीं.

 

 

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसकी टीम ने एक सॉफ्टवेयर लाइब्रेरी की खोज की है, जिसका नाम Goldoson है. इसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह फोन पर इंस्टॉल किए गए एप्लिकेशन की लिस्ट और आसपास के GPS स्थानों सहित Wifi और ब्लूटूथ डिवाइस की जानकारी की हिस्ट्री इकट्ठा कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, घोटाले को लेकर नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी के साथ किया विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

 

 

 

इसके अलावा ये ऐप्स लाइब्रेरी यूज़र्स की परमिशन के बिना पेज पर विज्ञापनों पर क्लिक करके धोखाधड़ी करने में भी सक्षम है.

सोर्स से मालूम हुआ है कि कंपनी द्वारा इस थर्ड-पार्टी खतरनाक लाइब्रेरी वाले 60 से ज़्यादा ऐप्स का पता चला है और इन्हें वन स्टोर और Google Play ऐप से 100 मिलियन से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है. हालांकि गूगल ने इन 60 में से 36 ऐप्स को बैन कर दिया है और बाकी की ऐप्स को अपडेट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

 

 

 

लिस्ट में हैं ये ऐप्स
मैलवेयर ऐप्स की लिस्ट में InfinitySolitaire, Snake Ball Lover, Swipe Brick Breaker 2, UBhind: Mobile Tracker Manager, Bounce Brick Breaker, Infinite Slice, Compass 9: Smart Compass जैसी ऐप्स मौजूद हैं. इसके अलावा डेवलपर ऐप की लिस्ट में Money Manager Expense & Budget, GOM Player, Korea Subway Info: Metroid, Money Manager जैसी ऐप्स हैं.

 

 

 

बैन की गई कई ऐप प्ले स्टोर पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन जो यूज़र्स पहले से फोन में डाउनलोड कर चुके हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वह ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें या उन्हें हटा दें क्योंकि इससे आपके एंड्रॉयड फोन पर खतरा हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण
error: Content is protected !!