1 साल में 60-70 वेब सीरीज के मिले ऑफर, सबको ठुकराया, एक दिलचस्प कहानी से बदला ‘बैड मैन’ का मूड

मुंबई: गुलशन ग्रोवर ने उन चंद एक्टर्स में से एक हैं, जिसने पर्दे पर खौफ पैदा किया. गुलशन तो ‘बैड मैन’ के नाम से मशहूर हैं. 67 साल के गुलशन अभी भी फिट हैं और पूरे दमखम के साथ अदाकारी दिखाते हैं, हालांकि अब थोड़े चूजी हो गए हैं. गुलशन ग्रोवर को कई फिल्मों में हीरो के रोल भी ऑफर हुए थे लेकिन काफी सोच समझकर ठुकरा दिया था. गुलशन ने बताया था कि एक फिल्म में कमल हासन और पद्मिनी कोल्हापुरे थे, कमल वाला रोल मुझे ऑफर हुआ था लेकिन मैंने रिजेक्ट कर दिया. इसी तरह कई वेब सीरीज के ऑफर भी गुलशन को मिले लेकिन उन्हें ठुकरा दिया.

 



बता दें कि विशाल भारद्वाज अपनी पहली वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलॉंन्ग वैली’ (Charlie Chopra & The Mystery of Solang Valley) बना रहे हैं. अगाथा क्रिस्टी के नॉवेल पर आधारित इस सीरीज में गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे. इस सीरीज को लेकर एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कई वेब सीरीज के ऑफर आए, मगर मैंने सभी को मना कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

60-70 सीरीज के ऑफर ठुकराने के बाद भरी हामी
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए गुलशन ग्रोवर ने बताया कि ‘मैंने पिछले 1 साल में कम से कम 60 से 70 वेब सीरीज रिजेक्ट कर डाली हैं, लेकिन जब विशाल भारद्वाज के साथ काम करने का मौका आया तो तुरंत हां कर दिया. ऐसी दमदार स्टोरी, इंटरेस्टिंग रोल को लेकर दोबारा सोचने की जरूरत ही नहीं थी. कुछ फिल्में मुझे बहुत पसंद है और उनके काम करने का स्टाइल भी बहुत पसंद आता है, उनमें विशाल भारद्वाज टॉप पर आते हैं’.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

विशाल का ऑफर पा खुश हो गए गुलशन
गुलशन ग्रोवर ने आगे कहा ‘विशाल भारद्वाज की खासियत है कि वह हर चीज की डिटेल पर काम करते हैं. मुझे ये देखकर अच्छा लगता है कि वह अपने काम को लेकर पैशनेट हैं. उनकी फिल्म और किरदारों का मैं बड़ा फैन रहा हूं. उनकी फिल्मों के किरदारों को देखने के बाद मेरा रिएक्शन होता था कि मैं ये रोल कर सकता हूं. मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था. जब उनका कॉल आया तो मैं बेहद खुश हुआ.

अनोखी है वेब सीरीज
बता दें कि ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलॉंन्ग वैली’ वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है. गुलशन ग्रोवर ने बताया कि इंडिया में अब तक ऐसा कुछ भी नहीं बना है. चाहे वह एक्टिंग हो, एक्शन सीक्वेंस, राइटिंग, विजुअल देखकर के मजा आ जाएगा. इस सीरीज में गुलशन ग्रोवर के अलावा रत्ना पाठक शाह, लारा दत्ता, वामिका गाबी और नीना गुप्ता भी नजर आएंगीं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!