Sakti Attack Arrest : पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला, फरार आरोपी पति गिरफ्तार, नगरदा थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, कोर्ट में चल रहे मामले और पारिवारिक कारण को लेकर आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2022 को जर्वे निवासी कलश राम धिरहे और उसकी पत्नी बंदकुंवर धिरहे, सक्ती न्यायालय पेशी में गए हुए थे. पेशी से वापस घर आते समय आरोपी पति कलश राम धिरहे ने कोर्ट में चल रहे मामले और पारिवारिक कारण को लेकर पत्नी बंदकुंवर धिरहे पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे बंदकुंवर धिरहे की सिर, माथे और गर्दन में चोट आई थी. घटना के बाद से आरोपी पति कलश राम धिरहे फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर ठठारी के उपार्जन केंद्र प्रभारी को कार्य से किया गया पृथक

मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया था और फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही थी.

इसके बाद पुलिस को आरोपी पति कलश राम धिरहे की अपने गांव आने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस की टीम जर्वे गांव पहुंची और फरार आरोपी पति कलश राम धिरहे को पकड़ा और गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : आरक्षक की पत्नी से डरा-धमकाकर 11 सौ रुपये वसूलने वाली 2 महिला सहित 3 आरोपियों को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया, खुद को किन्नर बताते पहुंची थी दोनों आरोपी महिलाएं, फिर आरक्षक की पत्नी से इस तरह की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!