Where Is Pushpa ? अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के टीजर-पोस्टर ने मचाया धमाल, क्या आपने देखा Video

Where Is Pushpa ? साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन आज यानी 8 अप्रैल को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ के बाद अब उसके सीक्वल ‘पुष्पा : द रूल’ का पोस्टर और धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन ने खुद अपनी फिल्म का टीजर और पोस्टर लॉन्च किया, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट अब सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

 



पोस्टर में अल्लू अर्जुन, हाथ में बंदूक लिए साड़ी-ब्लाउज और नींबू की माला में बेहद खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि टीजर में हर कोई यही पूछ रहा है कि पुष्पा कहां है?

टीजर ने मचाया धमाल
‘पुष्पा 2’ का टीजर वीडियो और पोस्टर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले यानी 7 अप्रैल को रिलीज किया गया. टीजर को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया था. वीडियो की शरुआत ये बताते हुए की जाती है कि कई गोलियां लगने के बाद पुष्पा कहीं गायब हो गया है. पुष्पा की मौत का जिम्मेदार पुलिस को मानते हुए लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ मचा दिया है. हालांकि पुष्पा की डेड बॉडी नहीं मिली है, जिसे लेकर कुछ लोग मानते हैं कि उसकी मौत हो गई तो कुछ का कहना है को पुलिस ने कहीं छिपा रखा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

क्या मर गया पुष्पा?
फिल्म में खड़ूस पुलिस इंस्पेक्टर भंवर शेखावत का किरदार फहद फासिल निभा रहे हैं. टीजर में देखा जा सकता है कि ‘पुष्पा’ की मौत के लिए तिरुपति में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि आखिर में पुष्पा की एक झलक दिखाई जाती है, जिसके बाद ये साफ हो जाता है कि वो मरा नहीं है. पुष्पा को नाइट विजन कैमरे में जंगल के बीच स्पॉट किया जाता है. टीजर को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को अभी भी सस्पेंस रखा गया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

पुष्पा : द राइज’ थी सबसे बड़ी हिट
पॉपुलर डायरेक्टर और राइटर सुकुमार ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लिखा और निर्देशित किया है. फिल्में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनुंजय, सुनील और अनसूया भारद्वाज भी अहम किरदार में हैं. सुकुमार ने फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म पुष्पा: द राइजिंग का निर्देशन किया था. 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए. सबसे ज्यादा फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद देखा गया. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही, इसके कई गाने वायरल हो गए और मीम की बाढ़ सी आ गई. मशहूर हस्तियों और क्रिकेटरों सहित फैंस ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के डांस स्टेप को कॉपी किया.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!