Big News: मिड डे मील में मिला सांप, 150 से अधिक बच्चों ने खाया खाना; स्कूल में परिजनों का हंगामा

बिहार के अररिया जिले में बच्चों के मध्याह्न भोजन में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 150 से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। मामला जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है।

 



मिड डे मील में सांप मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल में हंगामा मच गया। सैंकड़ों की संख्या में बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि सुबह नौ बजे के करीब एनजीओ की ओर से पका हुआ खाना विद्यालय लाया गया था। लगभग 150 बच्चों ने खाना खा भी लिया था। अन्य बच्चों को खाना परोसे जाने के लिए एनजीओ के बर्तन से निकाला जा रहा था। इसी क्रम में मरा हुआ सांप खाने में मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

स्कूल में जुटी लोगों की भीड़

घटना की खबर बाहर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक व स्थानीय लोगों की भीड़ स्कूल परिसर में जुट गई। हालात बेकाबू देख स्कूल के शिक्षकों ने अंदर से ग्रिल बंद कर लिया। आक्रोशित लोग ग्रिल को तोड़ने की भी कोशिश कर रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बच्चों के खाने में स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है। वहीं, सूचना पर फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला और डीएसपी खुशरू सिराज भी विद्यालय पहुंचे और भीड़ को स्कूल परिसर से बाहर किया। फिलहाल, बच्चों की स्थिति ठीक बताई जा रही है। एसडीओ खुद अस्पताल में बच्चों की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!