GT vs MI: Gujarat Titans ने IPL में रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। 28 मई को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (GT vs CSK) से होगा।

 



पिछले सीजन भी गुजरात ने किया था कमाल
बता दें कि साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने पहले क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली थी, लेकिन इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात के लिए फाइनल तक पहुंचने का सफर थोड़ा मुश्किल कर दिया था। इस सीजन हुए पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई ने शिकस्त दे दी। हालांकि,5 बार की आईपीएल विजेता को हराकर गुजरात ने साबित कर दिया कि इस लीग में वो सबसे मजबूत टीमों में से एक है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

आईपीएल 2022 की बात करें तो इस सीजन की शुरुआत से पहले चोटिल हार्दिक पांड्या को लेकर कई लोगों का मानना था कि वो एक सफल कप्तान नहीं बन सकते लेकिन, हार्दिक ने नई टीम के साथ पहली बार में आईपीएल ट्रॉफी उठाकर सभी लोगों को गलत साबित कर दिया। साल 2023 में भी मानों गुजरात ने पिछले सीजन के फॉर्म को ही जारी रखा और इस सीजन भी टीम ने लीग मुकाबले से ही धमाल मचाए रखा।

आईपीएल 2023 में बना एक शानदार रिकॉर्ड
गौरतलब है कि इस सीजन पहला मुकाबला भी गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ही खेला गया था। आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि वही दो टीमों का मुकाबला फाइनल में हो रहा है, जिसने सीजन का पहला मुकाबला खेला है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

वही, गुजरात ने इस आईपीएल में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, साल 2022 में गुजरात टीम ने आईपीएल में इंट्री मारी और शुरुआती 2 सालों में यह दूसरी बार फाइनल खेलने जा रही है। अभी तक यह कारनामा किसी टीम नें नहीं किया है।

गुजरात के पास एक सुनहरा मौका है कि वो मुंबई और चेन्नई के बाद तीसरी टीम बन जाए जिन्होंने आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड की हो। इससे पहले चेन्नई ने साल 2010 और 2011 में लगातार ट्ऱॉफी जीता था। वहीं, मुंबई ने साल 2019 और साल 2020 में यह कारनाम किया था।

मुंबई को हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद हार्दिक ने कहा कि गुजरात टीम के पास कई मैच विनर्स हैं, जो काफी कड़ी मेहनत करते हैं

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!