Kennedy एक्ट्रेस सनी लियोनी ने कांस में किया डेब्यू, खूबसूरत ग्रीन गाउन में बिखेरा जलवा, वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली. अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी अपने कांस प्रीमियर को लेकर खबरों में बनी हुई है। अब फिल्म की एक्ट्रेस सनी लियोनी भी कांस पहुंच गई हैं और पहले दिन खूबसूरत ग्रीन गाउन में हुस्न का जलवा बिखेरा।

 



सनी का कांस लुक

सनी लियोनी ने फिल्म कैनेडी के साथ कांस में डेब्यू किया है। पहले दिन उन्होंने डिजाइनर मारिया कोखिया की ड्रेस पहनी। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। सनी लियोनी का गाउन वन साइड शोल्डर के साथ वेस्ट कट लिए हुए है। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हाई हील्स कैरी की और बालों को खुला रखते हुए सिंपल मेकअप किया।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

सनी ने शेयर किया लुक

कांस से डेब्यू का लुक शेयर करते हुए सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में कहा, कैनेडी के लिए फेस्टिवल दी कांस में शानदार रहा पहला दिन। इलिया वनजाटो आपका शुक्रिया मुझे खूबसूरत महसूस कराने के लिए।

कैनेडी की स्टारकास्ट

कैनेडी की बात करें तो फिल्म में सनी लियोनी के साथ लीड रोल में राहुल भट्ट हैं। कैनेडी को कांस के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाया जाएगा। अनुराग कश्यप की कैनेडी भारत की तरफ से इकलौती फिल्म है, जिसे प्रीमियर के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

अनुराग का वायरल इंटरव्यू

अनुराग कश्यप, कैनेडी के अलावा अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए थे, जो उन्होंने कांस 2023 के दौरान दिया। डायरेक्टर ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैनेडी के लिए उनकी पहली पसंद साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम थे।

चियान विक्रम थे पहली पसंद

अनुराग ने ये भी बताया कि उन्होंने चियान विक्रम को ध्यान में रखकर ही इस फिल्म को लिखा था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म के लिए एक्टर को अप्रोच किया तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने फिल्म राहुल भट्ट को ऑफर कर की और उन्होंने तुरंत हामी भर दी।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!