Angoori Bhabhi Farm House: फार्म हाउस के अंदर की तस्वीरें दिखा फंसीं अंगूरी भाभी! फोटो देख लोग करने लगे ऐसी-ऐसी डिमांड

Angoori Bhabhi: ‘भाभी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) सीरियल में लोगों को अपने बौड़मपन से हंसा-हंसाकर लोट पोट करने वाली अंगूरी भाभी मानसून आते ही अपने फार्म हाउस पहुंच गई है. एक्ट्रेस ने फार्म हाउस की कई सारी फोटोज शेयर की हैं जो काफी बड़े एरिए में फैला हुआ है. एक्ट्रेस ने जैसे ही फार्म हाउस की इनसाइड फोटोज शेयर की तो फैंस ऐसे-ऐसे कमेंट्स करने लगे कि उनके कमेंट्स लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

 



शॉर्ट्स में नजर आईं अंगूरी
फोटोज में अंगूरी भाभी (Shubhangi Atre) रेड कलर की शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट में नजर आईं. इसके साथ ही बालों को बांधा और फेस पर गॉगल्स लगाए काफी स्टाइलिश लगीं. इन तस्वीरों में अंगूरी यानी कि आपकी प्यारी शुभांगी काफी खुश नजर आईं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

दूर दूर तक दिखी हरियाली
शुभांगी ने फार्म हाउस की एक या दो नहीं बल्कि कई फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस फार्म हाउस दिखाती नजर आईं. इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- ‘मानसून में मेरा फार्म हाउस.’

शेयर की कई फोटोज और वीडियो
शुभांगी ने अपने फार्म हाउस से इसके अलावा कई और वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं. इसमें एक्ट्रेस मानसून का मजा लेते हुए नजर आईं. कभी शुभांगी हाथ में छाता लेकर सड़कों पर घूमती दिखीं तो कभी बारिश के पानी से खेलती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में फोटोज का ब्रैकग्राउंड इतना अच्छा है कि उसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

फैंस कर रहे कमेंट्स
शुभांगी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने फार्म हाउस देखकर कमेंट किया- ‘अंगूरी ने लोगों को हंसा हंसाकर इतने पैसे कमा लिए.’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आप साड़ी में ही अच्छी लगती हो.’ तीसरे ने लिखा – ‘नौकरी चाहिए मुझे फार्म हाउस में.’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘भाभी जी घर पर है’ के एपिसोड की शूटिंग के एक्ट्रेस करीबन 55 से 60 हजार रुपये तक लेती है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकता है कि इस डेली सोप की अगर शूटिंग एक्ट्रेस रोज करती हैं तो एक हफ्ते की कमाई लाखों में है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!