Mirzapur 3 को लेकर बड़ा अपडेट : अखण्डानंद त्रिपाठी या माधुरी, कौन लेगा मुन्ना भैया की मौत का बदला ?

नई दिल्ली. एक्ट्रेस ईशा तलवार फिलहाल ‘मिजार्पुर 3’ का इंतजार कर रही हैं. अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, तो दिलचस्प ड्रामे के अलावा किसी और चीज की उम्मीद न करें. एक्ट्रेस माधुरी यादव की भूमिका में हैं. सीजन 3 में वह मुन्ना भैया की पत्नी के रूप में नजर आएंगी और अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) से मुकाबला करेंगी.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

वह हाल ही में होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में नजर आई थीं. ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में सावित्री के किरदार में डिंपल कपाड़िया भी हैं, जो एक ड्रग कार्टेल चलाती हैं, और उनकी बहु अंगिरा धर और ईशा व बेटी राधिका मदान द्वारा समर्थित है. इस शो में नसीरुद्दीन शाह, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल, मोनिका डोगरा और जिमित त्रिवेद भी हैं. यह वर्तमान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!