Champa FIR : फैक्ट्री में टर्नल किलन के ऊपर टिन लगाने गए व्यक्ति की 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से हुई थी मौत, ठेकेदार और पेटी कांट्रेक्टर के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के चैंपियन फैक्ट्री में टर्नल किलन के ऊपर सीट लगाने गए व्यक्ति की टर्नल किलन के ऊपर से गिरने से मौत हो गई थी. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार और पेटी कंट्रेक्कर के खिलाफ IPC की धारा 304 A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोर्ट में मेवालाल यादव ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा मोतीलाल यादव, चांपा के चैंपियन फैक्ट्री के ठेकेदार शंकरलाल बरेठ और पेटी कंट्रेक्टर रामेश्वर प्रसाद देवांगन के द्वारा मोतीलाल यादव को टर्नल किलन के ऊपर बिना सुरक्षा के सीट लगाने का काम करा रहा था, जिसके कारण मोतीलाल यादव के पास सुरक्षा नहीं होने पर वहां से वह गिर गया था और मोतीलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh : चक्रधर समारोह में आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार शंकरलाल बरेठ और पेटी कांट्रेक्टर रामेश्वर प्रसाद देवांगन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!