Akaltara Uthaigiri : बाइक की डिक्की में रखे 80 हजार रुपये पार, बैंकों के 3 पासबुक भी ले उड़े बदमाश, किराना दुकान संचालक हुआ उठाईगिरी का शिकार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में रसेड़ा गांव का किराना दुकान संचालक उठाईगिरी का शिकार हो गया है. बाइक की डिक्की में रखे 80 हजार रुपये और बैंकों के 3 खातों को बदमाशों ने पार कर दिया है. मामले में अकलतरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है. मामले में बदमाशों को पकड़ने पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

 



दरअसल, रसेड़ा गांव का किराना दुकान संचालक कार्तिकराम निर्मलकर, बाइक से अकलतरा पहुंचा था और उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 80 हजार रुपये निकाला. फिर डेयरी दुकान में सामान खरीदा, फिर बाइक को खड़ी कर जनरल स्टोर्स में सामान लेने गया था. वहां से लौटकर देखा तो डिक्की टूटी हुई थी और 80 हजार रुपये, बैंकों के 3 पासबुक गायब थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

किराना दुकान संचालक ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन बदमाशों के बारे में पता नहीं, जिसके बाद अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!