Elon Musk Birthday Special: 52 साल के हुए दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स, इन कारोबारों से हर सेकेंड कमाते हैं लाखों रुपए

नई दिल्ली. टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का आज जन्मदिन है। एलन मस्क 52 साल के हो गए हैं। एलन मस्क इस समय दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स में से एक हैं और उनकी कुल नेटवर्थ 219 अरब डॉलर (ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक) पर है। इस साल अभी तक उनको 81.8 अरब डॉलर की दौलत का फायदा हो चुका है और ट्विटर की कमान नई सीईओ लिंडा याकारिनो को सौंपने के बाद वो अपना पूरा ध्यान टेस्ला और स्पेसएक्स पर लगा रहे हैं।

 



ट्विटर के मालिक के तौर पर एलन मस्क लंबे समय से अजीबोगरीब फैसलों और कदमों से चर्चा में रहते आ रहे हैं पर इस बात में कोई शक नहीं है कि वो दुनिया के सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले शख्स में से हैं। कभी अपनी दौलत तो कभी अपने बयानों, कभी अपने पारिवारिक जीवन तो कभी नए निवेश के दम पर वो खबरों में बने ही रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
जनवरी 2021 में, 185 बिलियन डॉलर की कुल नेटवर्थ के साथ मस्क ने अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को पछाड़ा और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। नवंबर 2021 में मस्क 300 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने।

जानें एलन मस्क के कारोबार के बारे में
Elon Musk Birthday Special: Twitter- एलन मस्क साल 2016 में ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए इसके टेकओवर के लिए 44 अरब डॉलर की पेशकश की। कानूनी कार्रवाई का सामना करने के बाद आखिरकार जब एलन मस्क ट्विटर के सीईओ बने तो उन्होंने ब्लू टिक के लिए पैसे लेने जैसा बड़ा फैसला किया। तमाम तरह की दिक्कतों और खबरों के बाद आज जब मस्क ट्विटर की कमान लिंडा याकारिनो को सौंप चुके हैं तो ट्विटर के माध्यम से जुड़ी उनकी खबरों में भी कमी आ चुकी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Neuralink- न्यूरालिंक के को-फाउंडर के तौर पर एलन मस्क ब्रेन मशीन इंटरफेस के तौर पर इंसानी दिमाग में लगने वाली पहली चिप बनाने की ओर अग्रसर हैं।

Solar City- टेस्ला ने साल 2016 में सोलरसिटी को 2.6 अरब डॉलर की रकम में खरीदा।

Open AI- ये एक डिजिटल और टेक्नोलॉजी रिसर्च कंपनी है जिसे मस्क ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सह-संस्थापक के तौर पर जॉइन किया।

Tesla- एलन मस्क ने मार्टिन एबरहर्ड और मार्क टार्पनिंग से खरीद लिया था. साल 2004 में मस्क ने टेस्ला के बोर्ड को चेयरमैन के तौर पर जॉइन किया और साल 2007 में वो इसके सीईओ बन गए।

SpaceX- 125 अरब डॉलर के निवेश वाली ये कंपनी अंतरिक्ष के क्षेत्र में 24 लॉन्च कर चुकी है और नासा के कस्टमर के तौर पर ये कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है।

XCom- ये भी एलन मस्क का एक ऐसा निवेश है जो काफी फायदेमंद साबित होता दिख रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Zip2- ये एक ऑनलाइन येलो पेज कंपनी है और इसे एलन मस्क ने काफी फायदेमंद कमाई के साथ बेचा है और 300 मिलियन डॉलर की अर्निंग की है।

error: Content is protected !!