Janjgir Arrest : 8 वीं कक्षा के छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल करने वाला नाबालिग आशिक गिरफ्तार, बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया आरोपी बालक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 8 वीं कक्षा की छात्रा को प्रेम जाल में फंसमसाकर ब्लेकमेल करने वाले नाबालिग आशिक को गिरफ्तार किया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा दिया है. आरोपी बालक ने परिजन और दोस्तों से दोनों के संबंध के बारे में छिपाने के लिए रकम की डिमांड कर रहा था और 70 हजार रुपये छात्रा से ऐंठ लिया था. इसके बाद भी और रकम की डिमांड कर रहा था.

 



दरअसल, घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में लिखाई गई थी. इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि निजी स्कूल की 8 वीं की छात्रा को नाबालिग लड़के ने प्रेम जाल में फंसाया था. फिर छात्रा के परिजन और दोस्तों से प्रेम प्रसंग की बात छिपाने के लिए रकम की डिमांड की गई. रकम नहीं देने पर प्रेम प्रसंग की बात को परिजन, दोस्तों और अन्य लोगों को बताने छात्रा को ब्लेकमेल किया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

इसके बाद छात्रा ने डरकर आरोपी नाबालिग लड़के के खाते में 25 हजार ऑनलाइन भिजवाया. फिर यह सिलसिला चलते रहा और अन्य माध्यमों से लगभग 70 हजार रुपये छात्रा ने आरोपी नाबालिग लड़के को दिया. आरोपी के डिमांड और ब्लेकमेल से त्रस्त होकर छात्रा ने थाना में रिपोर्ट लिखाई और अब पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!