Janjgir Judgement : चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी भाई को जिला व सत्र न्यायाधीश ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ऐसे हुई थी वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला व सत्र न्यायालय ने चचेरे भाई की हत्या करने वाले आरोपी भाई शंकर गोंड़ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही, हत्यारे भाई को 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है. मामला बम्हनीडीह के डीपरीपारा है. 18 अक्टूबर 2022 को चचेरे भाई ने अपने भाई के चेहरे को ईंट और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी.



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि बम्हनीडीह के डीपरीपारा में 18 अक्टूबर 2022 को एक व्यक्ति की लाश खेत में पड़ी थी. मामले में पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान बालाराम सबरिया के रूप में हुई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उसके चेहरे को ईंट, पत्थर से कुचल गया है और इससे उसकी मौत हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

मामले में परिजन का बयान लेने पर शंकर गोड़ द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका जाहिर की गई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. फिर पुलिस ने आरोपी शंकर गोंड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मामले की सुनवाई करते हुए जिला व सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी ने आरोपी शंकर गोंड़ को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है.

error: Content is protected !!