Janjgir News : इलाज कराने गए शिक्षक के घर से हुई सोने की जेवरात सहित 70 हजार की चोरी, घर को सूना देख चोरों ने बोला धावा, लगातार चोरी की घटना के बाद उठे सवाल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पेन्ड्री गांव में शिक्षक अनमोल केरकेट्टा के घर से सोने के जेवरात और 50 हजार नगद सहित 70 हजार रुपये की चोरी की घटना हुई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया है. शिक्षक, अपने पिता के इलाज के लिए बिलासपुर गए थे, तभी यह चोरी की घटना हुई है. जिले में लगातार चोरी की वारदात से पुलिस की मुस्तैदी की पोल भी खुल रही है और पुलिस को चोर रोज चुनौती भी दे रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

दरसअल, शिक्षक अनमोल केरकेट्टा, अपने पिता के इलाज के लिए बिलासपुर गए थे. जब शाम को वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और घर से सोने के जेवरात, 50 हजार रुपये नगद सहित 70 हजार की चोरी हो गई थी. फिलहाल, शिक्षक की रिपोर्ट के बाद मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

आपको बता दें कि जिले में लगातार चोरी हो रही है और चोरों पर अंकुश लगाने पुलिस असफल साबित हो रही है. लगातर चोरी की वारदात के बाद पुलिस की गश्त की पोल भी खुल रही है और पुलिस के कार्यप्रणाली पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या चोरों को पुलिस का जरा भी डर नहीं है. अब देखना होगा कि आखिर लगातार हो रही चोरी की वारदात कब थमती है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!