Sakti Accident : अनियंत्रित होकर कैप्सूल वाहन सड़क किनारे पलटा, वाहन के नीचे दबी बाइक, बड़ी घटना टली, शराब के नशे में था ड्राइवर, हसौद क्षेत्र का मामला

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के कैथा गांव में अनियंत्रित होकर कैप्सूल वाहन सड़क किनारे पलट गया है और कैप्सूल वाहन के नीचे बाइक दब गई है. बेकाबू कैप्सूल वाहन को देखकर बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भागा और अपनी जान बचाई. फिलहाल, बड़ी घटना टली है. बताया जा रहा है, कैप्सूल वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था.

 



हसौद थाना प्रभारी कमल मैरिशा ने बताया कि कैप्सूल वाहन हसौद की ओर से बिर्रा की ओर जा रहा था, तभी कैथा गांव में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे वाहन पलट गया, जिससे गुडरूकला के गंगा प्रसाद कश्यप की बाइक कैप्सूल वाहन के नीचे दब गई है, गंगा प्रसाद कश्यप ने भागकर अपनी जान बचाई है, वहीं वाहन के टक्कर से राजकुमार जायसवाल के घर का गेट भी टूट गया है. फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

Related posts:

error: Content is protected !!