Sakti News : युवक पर टांगी से हमला और डंडे, हाथ-मुक्के से पीटकर हत्या करने वाले युवक-युवती और महिला गिरफ्तार, हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने किया था मृत घोषित, मृतक के बहन से भी की गई थी मारपीट

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने युवक पर टांगी से हमला और डंडे, हाथ-मुक्के से पीटकर हत्या करने वाले आरोपी युवक-युवती और महिला को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी के दो बहनों के द्वारा बीच-बचाव करने गई मृतक की बहन से भी मारपीट की गई थी.

 



जैजैपुर थाने की टीआई सतरूपता ने बताया कि सेंदरी गांव के एकलव्य रात्रे की नाबालिग बहन नहाकर घर अपने घर जा रही थी, तभी रामनारायण सुल्तान ने उससे छेड़खानी की थी, जिसके बाद नाबालिग लड़की ने अपने भाई एकलव्य रात्रे को जाकर बताया. फिर एकलव्य रात्रे, रामनारायण सुल्तान को बोलने उसके घर गया था, तब रामनारायण सुल्तान टांगी लेकर और उसकी दो बहन कुमारी एवं समारीन डंडा लेकर निकली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

इसके बाद एकलव्य रात्रे पर हमला कर दिया था, वहीं बीच-बचाव में गई अक्लव्य रात्रे की बहन विद्या पर कुमारी और समारिन ने डंडे और हाथ-मुक्के से मारपीट की थी, जिसके बाद एकलव्य रात्रे को सीएचसी जैजैपुर ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामनारायण सुल्तान और उनकी दो बहन कुमारी और समारिन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!