Skin Care Tips : कम उम्र में ही त्वचा लटक गई है तो इन टिप्स की मदद से लाइए उनमें कसावट 1 महीने के अंदर

चेहरा वही सुंदर और आकर्षित लगता है जिस पर चमक और कसावट हो, नहीं तो फिर मुरझाया झुर्रियों से भरा चेहरा किसको ही भाता है. आजकल की खराब खानपान और दिनचर्या के कारण तो बाल और स्किन के बुरे हालात होते जा रहे हैं, यंग एज में ही. युवावस्था में ही चेहरे पर फाइन लाइन दिखने लग जा रही हैं, जिसको सुधारने और कसाव लाने के लिए लोग बहुत मशक्कत कर रहे हैं. आपकी इस कोशिश में हम भी आपका साथ दे देते हैं, कुछ उपाय बताते हैं जिससे आपकी ढीली त्वचा में कसाव और चमक दोनों ही आएगी, तो आइए जानते हैं स्किन केयर डीआईवाई (Skin care diy tips) टिप्स.

 



इसे भी पढ़े -  CG Teacher Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट की जारी...देखिए सूची...

स्किन केयर डीआईवाई

01 चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर, 01 चम्मच चावल का आटा, चुटकी भर हल्दी, 02 चम्मच टोमैटो जूस और 01 चम्मच दही ले लीजिए. इन सारी सामग्रियों को एक बाउल में अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए, फिर मास्क की तरह फेस पर अप्लाई कर लीजिए. इसे 20 मिनट लगाकर रखिए फिर अच्छे से साफ कर लीजिए फेस को. इसके बाद आप मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलिए, नहीं तो स्किन ड्राई (Dry skin) हो सकती है.

आपको बता दें कि इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री टमाटर आपकी स्किन पर कसाव और चमक लाएंगी अपने विटामिन सी गुणों के साथ, वहीं, चावल का आटा चेहरे पर जमी गंदगी को बाहर निकालकर उन्हें एक्सफोलिएट करने का काम करेगा. जबकि गुड़हल का फुल आपकी स्किन के टेक्सचर को सुधारेगा और दही त्वचा को मुलायम करने का काम बखूबी करेगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा ने संभागीय प्रभारियों की घोषणा, सरगुजा की कमान इंजीनियर रवि पाण्डेय को सौंपी गई, किसान मितान गठन अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे

आपको यह नुस्खा हर हफ्ते अपनी स्किन पर अप्लाई करना होगा तभी जाकर ये असर दिखाएगा. होम रेमेडी समय लेती हैं चीजों को ठीक करने में लेकिन, खासियत ये है कि जड़ से उसे खत्म कर देती हैं. इसके अलावा लटकी स्किन को टाइट करने के लिए विटामिन सी, डी फूड का सेवन करें. इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी स्किन को आसानी से सुधार लेंगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!