Weather Updates : तेज गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई आंधी-बारिश

केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और अब मध्य प्रदेश में भी 20 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंचने के संकेत है। इस बार मानसून की एंट्री खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के रास्ते प्रदेश में आने का अनुमान है। हालांकि इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी रहेगी, जिसके चलते बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा । जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के चलते आज शुक्रवार को 16 जिलों में बारिश के आसार है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 



MP Weather update: एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को प्रदेश के 16 जिलों श्योपुरकलां, धार, रायसेन, बैतूल, भिंड, राजगढ़, खंडवा, विदिशा, सागर, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, डिंडोरी और दमोह जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल में बादल छा सकते हैं। अगले 24 घंटे मौसम शुष्क रहेगा। जबलपुर सहित संभाग में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की भी आशंका है।
एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

MP Weather update: एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हवा चलने का अनुमान है। वही पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अलग-अलग मौसम प्रणालियां बन रही हैं जिसके असर से तीन-चार दिनों तक बादल छाने के साथ ही तेज हवा और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

MP Weather update: एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अरब सागर में चक्रवाती तूफान और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते नमी आ रही है। वही पंजाब और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग दो चक्रवात बने हुए हैं। इसके अलाव बिहार, मध्यप्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके अलावा अरब सागर में बने बीपरजाय चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए गुजरात तट के नजदीक पहुंचने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!