ODI World Cup में पाकिस्तान को हारने का सता रहा डर! कर दी 2 स्थानों को बदलने की मांग; बताई यह मजेदार वजह… जानें

नई दिल्ली. पाकिस्तान, भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) में मैचों के लिए अपने स्थानों की अदला-बदली करना चाह रहा है। पाकिस्तान ने इच्छा जाहिर की है कि अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए स्टेडियम को बदल दिया जाए।

 



गौरतलब हो कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान और बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अफगानिस्तान के बजाय चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने की इच्छा जताई है।

ICC ने दिया है प्रस्ताव
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चिरप्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच प्रस्तावित है। हालांकि, पाकिस्तान ने सरकार से अनुमति की आवश्यकता का हवाला देते हुए अभी तक प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

क्रिकेट पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विश्लेषक स्थानों की समीक्षा कर रहे हैं और कुछ चिंताएं जताई हैं। कुछ लोगों ने कहा कि भारत ने उन स्थानों पर जानबूझकर मैचों का आयोजन किया है, जहां पाकिस्तान को पिच की स्थिति और अभ्यास सुविधाओं के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

पाकिस्तान ने बताई यह वजह
पाकिस्तान का कहना है कि चेन्नई की पिच अक्सर स्पिनरों के पक्ष में रहती है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टीम के लिए एक चुनौती होगी। क्योंकि, अफगानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण है। पाकिस्तान ने अनुरोध किया है कि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मैच क्रमशः चेन्नई और बैंगलोरु में स्थानांतरित किए जाएं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान के पहले दो क्वालीफाइंग मैच 6 और 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होने हैं। इस बीच 20 अक्टूबर को बैंगलोर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के खिलाफ 15 अक्टूबर को मैच प्रस्तावित है।

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच क्रमश: 23 और 27 अक्टूबर को चेन्नई में होने हैं। वे 12 नवंबर को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले 31 अक्टूबर को कोलकाता में बांग्लादेश और 5 नवंबर को बैंगलोर में न्यूजीलैंड से खेलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!