Zodiac Signs: इन 3 राशियों पर हमेशा बरसती है भगवान गणेश की कृपा, कभी नहीं होती है धन की कमी

नई दिल्ली. सनातन धर्म में रिद्धि-सिद्धि के दाता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रथम पूज्य है। किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की ही पूजा की जाती है। भगवान गणेश को गजानन, लंबोदर, सिद्धिविनायक, एकदंत, गणपति महाराज, सुखकर्ता, दुखहर्ता आदि नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस जातक पर भगवान गणेश की कृपा बरसती है। उसे करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल होता है। ज्योतिषियों की मानें तो 3 राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से 3 राशि के जातक राजाओं की तरह अपना जीवन जीते हैं। आइए, इन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं-

 



मेष राशि
ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से मेष राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं। साथ ही मेष राशि के जातकों को जीवन में कभी सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती है। विषम परिस्थिति में भी मेष राशि के जातक धैर्य बनाए रखते हैं। भगवान गणेश की कृपा से हर परेशानियों का सामना करते हैं। मेष राशि के जातक भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए हर बुधवार के दिन गणेश वंदना करें। साथ ही दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इससे गणेश प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा-दृष्टि सदैव बनी रहती है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मिथुन राशि
ग्रहों के राजुकमार बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। वहीं, भगवान गणेश मिथुन राशि के आराध्य हैं। अतः मिथुन राशि के जातक गणेश जी के प्रिय हैं। उनकी कृपा से मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। मिथुन राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। अतः लोग इनसे बेहद प्रसन्न रहते हैं। इन गुणों की वजह से गणेश जी की कृपा मिथुन राशि के जातकों पर बरसती रहती है। मिथुन राशि के जातक अपने आराध्य भगवान गणेश को गेंदे का फूल अर्पित करें। साथ ही हर बुधवार को उन्हें बेसन के लड्डू भेंट करें।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

कन्या राशि
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कन्या राशि है। कन्या राशि के स्वामी बुध और आराध्य भगवान गणेश हैं। कन्या राशि के जातक धर्म कर्म में रूचि रखने वाले होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अतः अपने आराध्य की पूजा-उपासना नित प्रतिदिन करते हैं। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। कन्या राशि के जातक बेहद मेहनती होते हैं। किसी काम को अपने हाथ में लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आसान शब्दों में कहें तो हार नहीं मानते हैं। इस वजह से कन्या राशि वाले करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!