लॉन्च होगी दमदार SUV Kia Seltos 2023, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे हैरान, कीमत होगी मात्र इतनी

नई दिल्ली. कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ आज अपनी सेल्टोस एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है। 2023 किआ सेल्टोस में एक नए इंजन विकल्प के साथ कई अपडेट मिलेंगे। हाल ही में कंपनी द्वारा जारी की गई इसकी टीजर तस्वीर से पता चलता है कि नई सेल्टोस के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी बदलाव दिखेंगे। चुनिंदा डीलरशिप ने नई सेल्टोस के लिए प्री-ऑर्डर पहले से ही शुरू कर दिए हैं।

 



ऐसा होगा Kia Seltos 2023 का डिजाइन

टीजर में देखने के बाद ये पुष्टि की गई कि 2023 किआ सेल्टोस को रिवाइज्ड फ्रंट फेसिया मिलेगा, जिसमें नए एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप होंगे, नई ग्रिल, नया बम्पर और नई स्किड प्लेट होगी। एसयूवी में नई टेल-लाइट्स और लाइट बार के साथ नया टेलगेट डिज़ाइन भी मिलेगा। इसमें नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील मिलने की संभावना है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

टीजर तस्वीर से सेल्टोस फेसलिफ्ट के डैशबोर्ड लेआउट का भी खुलासा हुआ। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलेगा, जो जीटी लाइन वेरिएंट के लिए रिजर्व रह सकता है। इसके अलावा, HT लाइन ट्रिम में डुअल-टोन ब्लैक और बेज थीम मिल सकती है। डैशबोर्ड पर सिंगल-पीस डिस्प्ले यूनिट होगी, जिसमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के तौर पर काम करेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Kia Seltos 2023 में मिलेंगे ये फीचर्स

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, सेंट्रल कंसोल में नए स्विचगियर और एचवीएसी के लिए बड़ा डिस्प्ले, पैडल शिफ्टर्स, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, नए एयर-कॉन वेंट जैसे फीचर्स होंगे। इसमें ADAS भी होगा, जिसमें एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन असिस्ट, ऑटो हाई बीम, इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स होंगे।

2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को 3 इंजन ऑप्शन- 1.5-लीटर 4-सिलेंडर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो डीजल और नए 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें iMT और 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन ऑप्शन हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!