World Cup 2023: टी20 सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने के लिए BCCI का है खास प्लान, अहम वजह आई सामने

नई दिल्ली. बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर बनते हुए अजीत अगरकर बुधवार को एक्शन में दिखे। सेलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम के घोषणा कर दी। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सीनियर खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इसके पीछे दो वजह हो सकती है।

 



दरअसल, भारतीय टीम 31 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप 2023 में हिस्सा लेगी। वहीं, 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड का आयोजन करेगा। इन दोनों टूर्नामेंटों को देखते हुए बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज में खेली जाने वाली टी20I सीरीज में आराम दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

भारत में खेला जाना है वनडे वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए अहम होने वाला है। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर खेली, ऐसे में उसके पास इतिहास दोहराने का मौका है। शायद इसी वजह से सेलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करके उन्हें पर्याप्त आराम देने की सोची है।

इन सीनियर खिलाड़ियों को दिया आराम

जिन सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, उनमें भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं। हालांकि, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा टेस्ट और वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। वहीं, अश्विन को वनडे सीरीज के लिए नहीं शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

हरभजन ने दी थी सलाह
टीम घोषित होने से पहले भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की मांग की गई थी। उन्होंने बीसीसीआई को सलाह दी थी कि सीनियर खिलाड़ियों ने पर्याप्त क्रिकेट खेला है। वहीं, वेस्टइंडीज पहले जैसी मजबूत टीम नहीं रही। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। क्योंकि युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया है।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!