D50 Poster Out: धनुष की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म D50 के पोस्टर में सुपरस्टार का दिखा सबसे अलग अवतार

नई दिल्ली. ‘रांझणा’ सहित कई सुपरहिट फिल्में देने वाले साउथ स्टार धनुष की गिनती पैन इंडिया स्टार्स में होती है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक अच्छे अभिनेता नहीं हैं, बल्कि बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं।

 



कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपनी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म D50 की घोषणा की थी। अब हाल ही में सन पिक्चर्स ने फिल्म से धनुष का पहला पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि एक्टर की आगामी मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस पोस्टर में धनुष अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रही हैं।

D50 से धनुष का पहला पोस्टर आया सामने

धनुष अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, फिर चाहे उन्हें अपने लुक से ही क्यों न एक्सपेरिमेंट करना पड़े। हाल ही में मेकर्स ने धनुष की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, जिसमें एक्टर क्लीन शेव हेड के साथ नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

इस पोस्टर में धनुष का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उनकी बैक बॉडी को देखकर ये साफ जाहिर है कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस पोस्टर में बैकग्राउंड में फैक्ट्री दिखाई गई हैं, जिसमें आसमान तक लाल रंग के निशान हैं”।इस पोस्टर को शेयर करते हुए धनुष ने कैप्शन में लिखा, “शूट शुरू हो चुका है, ओम नमः शिवाय”।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

धनुष संभालेंगे D50 में निर्देशक की कुर्सी
धनुष इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह फिल्म में निर्देशन की कुर्सी भी संभालते हुए नजर आएंगे। इस पोस्टर के साथ ही धनुष ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि इससे पहले धनुष सोमवार को सुबह अपने दोनों बेटों यात्रा और लिंगा और अपने माता-पिता के साथ तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थें।

एक्टर को क्लीन शेव हेड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। D50 के अलावा धनुष आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आएंगे, जिसका टीजर ऑडियंस के सामने आ चुका है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!