इन 5 स्टार खिलाड़ियों की भारतीय T20I टीम में हुई अनदेखी, IPL में अपने प्रदर्शन से जीता था फैंस का दिल

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी। हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई हैं। वहीं, नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। आईपीएल के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

 



T20I सीरीज के लिए घोषित की गई भारतीय टीम युवा टीम है। कोहली, रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अनुभवी स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। वहीं, आईपीएल के 5 स्टार खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।

1. ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज को टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है। गायकवाड़ ने 147.50 की स्ट्राइक रेट और 42.14 की औसत से 590 रन बनाए थे। इस दौरान चार अर्धशतक लगाए। कॉनवे के साथ मिलकर फाइनल मैच में तेज शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

2. रिंकू सिंह

केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज को नजरअंदाज किया गया है। रिंकू सिंह ने अपने दम पर केकेआर की टीम को मैच जिताए थे। साथ ही एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाया था। रिंकू सिंह ने 14 मैच चार अर्धशतकों की बदौलत 474 रन बनाए थे।

3. जितेश शर्मा
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। जितेश ने 14 मैच में 156.06 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे। उन्होंने टीम के लिए मुश्किल समय में बेहतरीन पारियां भी खेलीं। वह अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

4. शिवम दुबे
चेन्नई के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे ने सीएसके के लिए कई अहम पारियां खेलीं। तीन अर्धशतक की बदौलत 14 मैच में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए। वह अपनी लंबी हिट के लिए जानें जाते हैं। हालांकि, इन्हें भी टीम में जगह नहीं दी गई।

5. साई सुदर्शन
गुजरात टाइटन्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी साई सुदर्शन ने आईपीएल फाइनल में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी। इस सीजन गुजरात के लिए 8 मैच खेलते हुए 141.41 की स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए। वहीं, इस दौरान तीन बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। फाइनल में 96 रन का मैराथन पारी खेली थी।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!