Janjgir Big News : बैंक की महिला अधिकारी से दोस्त ने किया गाली-गलौज, मारपीट, सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है. बंधन बैंक की महिला अधिकारी रेशमा खरे से उसके दोस्त शेख मुस्ताक ने गाली-गलौज, मारपीट की है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. महिला अधिकारी चाम्पा के बंधन बैंक में कस्टमर रिलेशनशिप के पद पर कार्यरत है.

 



दरअसल, बैंक की महिला अधिकारी रेशमा खरे ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि बैंक स्टाफ के साथ वह बर्थडे पार्टी में कुदरी डैम गई हुई थी. जहां शेख मुस्ताक भी पहुंचा था. पार्टी खत्म होने के बाद सभी घर वापस चले गए और शेक मुस्ताक का बैग व मोबाइल बैराज के पास छूट गया था. जिसे घर वापस जाते वक्त महिला अधिकारी ने बैग और मोबाइल को अपने साथ घर ले आई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

इसके बाद शेख मुस्ताक उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा. महिला अधिकारी के द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी तैश में आ गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. मारपीट से महिला अधिकारी रेशमा खरे को चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी शेख मुस्ताक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!