JanjgirChampa News : छत्तीसगढ़ी साहित्यकार और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के अध्यक्ष नन्दकिशोर शुक्ल ने जांजगीर से चाम्पा तक पदयात्रा की, पदयात्रा का यह रहा उद्देश्य… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ी साहित्यकार और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के अध्यक्ष नन्दकिशोर शुक्ल ने जांजगीर से चाम्पा तक पदयात्रा की. उन्होंने छत्तीसगढ़ी को अपनाने के लिए पदयात्रा की. इस पदयात्रा में मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के अन्य सदस्य भी शामिल थे.



छत्तीसगढ़ी राजभाषा को महतारी भाषा बताते हुए पदयात्री नन्दकिशोर शुक्ल ने कहा कि स्कूलों और सरकारी कामजाज में छत्तीसगढ़ी नहीं है. जनगणना में भी छत्तीसगढ़ी का नाम नहीं होता, इसलिए इस मुद्दे को लेकर पदयात्रा की गई है. पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ी को लेकर लोगों को जागरूक करना है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उत्तम शिक्षा की व्यवस्था करना बहुत बड़ा धर्म का काम है : पूर्व शिक्षा मंत्री, श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में विदाई एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित

error: Content is protected !!