33 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस के एक फैसले ने बदली दी जिंदगी, जानें कैसे रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम

नई दिल्ली। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री लीना जुमानी को एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। जो उनके लिए जीवन बदलने वाला साबित हुआ। कम उम्र में स्टॉक मार्केट में काम करना शुरू करने वाली लीना बालाजी टेलीफिल्म्स के एक फोन कॉल को याद करती हैं, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

 



स्टॉक मार्केट में करती थीं काम

अभिनेत्री ने एक बार खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि ‘मैं केवल 16 वर्ष की थी जब मुझे गुजराती फिल्म उद्योग में एक अवसर की पेशकश की गई थी। हालांकि, वहां मेरी संक्षिप्त यात्रा के बाद मैंने स्टॉक मार्केट में काम करना शुरू कर दिया। मैं अपने परिवार को आर्थिक तौर पर ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करना चाहती थी। उस वक्त जैसा मैं कर सकती थी मैंने वही किया। मुझे एमसीएक्स में वास्तव में एक अच्छी नौकरी मिली, इसलिए मैंने इसे कर लिया, लेकिन मेरा जुनून अभिनय में बना रहा।’

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

बालाजी ने काम के लिए बुलाया

अपने पुराने समय को याद कर अभिनेत्री ने कहा कि कुछ वर्षों के बाद मैंने एक शो के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपनी तस्वीरें बेतरतीब ढंग से साझा कीं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता था कि कोई रोल वहां से ऑफर किया जाएगा लेकिन भगवान की कृपा से, मुझे चुना गया और मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

कुमकुम भाग्य में नजर आ रही हैं लीना

लीना ने कहा कि बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ तस्वीर साझा करने का निर्णय मेरे लिए जीवन-परिवर्तक साबित हुआ और मुझे कहना होगा कि मुझे एक अभिनेता के रूप में काम करना पसंद है। वर्कफ्रंट पर बात करें तो लीना वर्तमान में जी टीवी के डेली सोप कुमकुम भाग्य में दिखाई दी थी, जहां उन्होंने तनु की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!