PCS Jyoti Maurya हुई निलंबित? सोशल मीडिया पर मचा हुआ है बवाल, जानिए क्या है पूरा माजरा

नई दिल्ली. यूपी की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद की खबर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है। उन्हें लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं अब उनके नाम स भोजपुरी गाने भी बनने शुरु हो गए हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है कि ज्योति मौर्य को पद से हटा दिया गया है। खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 



वायरल खबर के अनुसार, सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ज्योति मौर्य का कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि एसडीएम ज्योति मौर्य को योगी सरकार ने पद से हटा दिया है। लेकिन ये खबर पूरी तरह से अफवाह है। ज्योति मौर्य के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। न ही उनके खिलाफ कोई जांच चल रही है।’

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आलोक ने अपनी पत्नी ज्योति पर रिश्ते में धोखा देने का आरोप लगाया है। पति आलोक का आरोप है कि शादी के बाद उसने ज्योति को पढ़ाने में काफी पैसा खर्च किया। जब ज्योति यूपीपीएससी में चयनित होकर अधिकारी बन गई तो उसने धोखा दे दिया।

कहा से शुरु हुआ विवाद

यूपी के प्रयागराज में पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर आलोक मौर्य कार्यरत हैं। आलोक मौर्य की पत्नी ज्योति मौर्य वर्तमान में बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार साल 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वाली ज्योति मौर्या के साथ से हुई थी। साल 2015 में ज्योति मौर्या ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

पति आलोक मौर्या का आरोप है कि साल 2020 में उसकी पत्नी होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के संपर्क में आई और फिर मुझसे दूर होती चली गई। आलोक मौर्या ने आरोप लगाया कि पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या का प्रेमी मनीष दुबे गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है। आलोक मौर्या के अनुसार, मनीष दुबे के साथ उसकी पत्नी ज्योति मौर्य का अवैध रिश्ता है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!