SDM Jyoti Maurya आशिक मनीष के साथ पकड़ाई थी संदिग्ध हालत में! पति आलोक ने पकड़ा था रंगे हाथो, हुआ खुलासा

प्रयागराज: मामले को लेकर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मामले में रोजाना नया खुलासा हो रहा है। बता दें कि मामले में कल ज्योति मौर्य के आशिक कमांडेंट मनिष दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। मनीष दुबे पर लगे आरोपों पर जांच कमेटी ने जांच की, जिसके बाद मनीष दोषी पाया गया। वहीं दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

 



वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इन दिनों ज्योति और आशिक मनीष के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल Chat में आलोक को रास्ते से हटाने की बात की गई है। सडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने डीजी होमगार्ड से की शिकायत में हत्या की आशंका जताई थी।

महिला पीसीएस अधिकारी के पति आलोक मौर्य ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि मनीष दुबे ने उनकी पत्नी के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची है। आलोक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और मनीष दुबे 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में हैं। आरोपों को लेकर मोबाइल फोन व्हॉट्सऐप पर की गई चैट (बातचीत) भी सार्वजनिक की थी।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

ये है पूरा मामला

आलोक के मुताबिक साल 2010 में उसकी वाराणसी के चिरई गांव की रहने वाली ज्योति से शादी हुई। ज्योति ने शादी के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने की हसरत बताई। उसके बाद आलोक ने अपनी छोटी सी तनख्वाह में से पैसे काटकर उसकी पढ़ाई के लिए रुपये जोड़े। इसके लिए उसने अपनी छोटी-छोटी खुशियों को कुर्बान किया। पत्नी की पढ़ाई में कोई कसर न रह जाए इसलिए उसका दाखिला प्रयागराज के एक अच्छे कोचिंग सेंटर में कराया था।

ज्योति मौर्य का ओपन चैट आया सामने

बताया जा रहा है कि साल 2015 में दोनों को जुड़वा बेटियां हुईं, उसी दिन पीसीएस परीक्षा का परिणाम भी आया और ज्योति का चयन पीसीएस में हो गया। पूरे घर में खुशी छा गई। ज्योति ने इसका श्रेय अपने पति आलोक मौर्य और ससुर को दिया, लेकिन कुछ दिन बाद अफसर बनी पत्नी ज्योति ने अपने उसी पति और ससुरा वालों के खिलाफ दहेज मांगने, बदनाम करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

आलोक और ज्योति की शादीशुदा जिंदगी सही चल रही थी लेकिन इसी बीच साल 2020 में ज्योति की मुलाकात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से हुई। आलोक का कहना है कि ज्योति मनीष के करीब और उससे दूर होती चली गई। पति आलोक मौर्य का आरोप है कि उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने मोबाइल चेक किया। इसमें मनीष दुबे, जोकि होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है, के साथ उसकी पत्नी ज्योति मौर्य का ओपन चैट सामने आया। यही नहीं उसका आरोप है कि दोनों को उसने रंगे हाथ पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि ज्योति का प्रेमी फिलहाल गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है, उसने अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी कोर्ट में दे रखी है। वहीं ज्योति भी आलोक से तलाक की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!