Flop Actor: लगातार 3 हिट देकर छा गया था आमिर खान का ये भाई, बार-बार दोहरायी 1 ही गलती, खाक में डूबा करियर और हुए गुमनाम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती हैं. हालांकि अभी बीते कुछ सालों से अमिर खान की फिल्में दर्शकों को निराश कर रही हैं, उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा रही हैं, जिसकी उम्मीद दर्शक करते हैं. हालांकि उनके चाहने वालों के मन में अभी आमिर खान को लेकर कोई गिला शिकवा नहीं है. आज भी फैंस उनकी फैमिली और करीबी दोस्तों के बारे में बेहद चाव रखते हैं. बता दें कि अभी आमिर खान जिस मुकाम पर वैसा ही कुछ मुकाम उनके कजिन (भाई) तारिक खान का हुआ करता था. बता दें कि तारिक खान 70 के दशक के सुपरस्टार हुआ करते थे. हालांकि बाद में उन्होंने बॉलीवुड छोड़ अपना मुकाम भी बदल दिया था.

 



अगर आपने कभी मोहम्मद रफी द्वारा गया हुआ ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाने की वीडियो को देखा होगा तो, आपको गाने में ऋषि कपूर-काजल किरन के अलावा उस नौजवान चेहरा जरूर देखा होगा, जो अपने हाथ में गिटार लिए ये गाना गाता है. वह एक्टर कोई और नहीं आमिर खान के भाई हैं. तारिक आमिर खान के पिता यानी मशहूर निर्माता-निर्देशक ताहिर हुसैन की बहन के बेटे हैं. ऐसे में वह आमिर और तारिक भाई लगते हैं. कहा जाता है कि तारीक कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया. उन्होंने अपने मामा डायरेक्टर नासिर हुसैन यानी ताहिर हुसैन के भाई के कहने पर फिल्मों में आए थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

तारिक खान 70 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं. उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से दर्शकों पर छा गए थे .ये बात साल 1973 की है. जब बॉक्स ऑफिस पर ‘यादों की बारात’ फिल्म रिलीज हुई. उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस काफी दिनों तक छाई रही और खूब कमाई की थी.

इस फिल्म के बाद तारिक की दूसरी फिल्म एक्टर ऋषि कपूर के साथा आई. यह फिल्म भी इसी साल रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम था ‘हम किसी से कम नहीं’ . यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

उन्होंने फिल्म में ऋषि कपूर को जबरदस्त टक्कर दी थी. इस फिल्म में तारिक-ऋषि कपूर के अलावा काजल किरन, अमजद ख़ान, जीनत अमान, ओम शिवपुरी, जलाल आगा और टॉम ऑल्टर जैसे एक्टर्स थे. इस फिल्म का निर्देशन तारिक के मामा डारेक्टर नासिर हुसैन ने किया. यह उस साल की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म से तारिक रातों स्टार बन गए थे. इस फिल्म का गाना ‘क्या हुआ तेरा वादा’ भी जबरदस्त हिट हुआ था.

इन दो फिल्में अलावा तारिक खान एक और सुपरहिट फिल्म ‘जख्मी’ थी. यह उनके करियर की शानदार फिल्मों में एक रही है. ‘यादों की बारात’, ‘जख्मी’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी तीन बैक-टू-बैक म्यूजिकल हिट फिल्में दीं. ऐसे में तारिक ये लगने लगा कि वह हमेशा रोमांटिक फिल्में कर अपने करियर को बनाएंगे, जो उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारिक को एक्शन फिल्में करना पसंद नहीं था, जबकि उस समय दर्शकों की पसंद बदलने लगी थी लोग मसालेदार फिल्में ज्यादा पसंद करने लगे थे. कहा जाता है कि तारिक 80 के दशक तक आते आते फ्लॉप हीरो बन चुके थे और कुछ सालों बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए. अटकलों की मानें तो बॉलीवुड में गुमनाम हो चुके तारिक खान अब जानी-मानी शिपमेंट कंपनी में सुपरवाइजिंग एक्जीक्यूटिव हैं.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!