धर्मेंद्र की प्याज की खेती हुई खराब, एक्टर बोले- मैं अच्छी फसल के लिए कोशिश करता रहूंगा

नई दिल्ली: धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर बिताते हैं. उन्होंने फार्म हाउस गाय-भैंस पाली हुई हैं. साथ ही सब्जियों की खेती भी करते हैं. जिनकी तस्वीरों और वीडियो को धर्मेंद्र अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं. साथ ही फैंस से ढेर सारी बातें भी करते रहते हैं. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब एक बार फिर से धर्मेंद्र अपने नए वीडियो की वजह से चर्चा में हैं.

 



धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. एक्टर का यह वीडियो प्याज की फसल का है. वीडियो में प्याज की फसल खराब नजर आ रही है. वीडियो में खेत के अंदर ढेर सारी खराब प्याज नजर आ रही हैं. वह खेत के मजदूर उसे उठाने का काम कर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन के जरिए धर्मेंद्र ने बताया है कि प्याज की फसल खराब हो गई है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘दोस्त, पिछले साल प्याज अच्छे नहीं हुए …..लेकिन मैं अच्छी फसल के लिए कोशिश करता रहूंगा.’

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के खेत का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिग्गज एक्टर के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि इन दिनों धर्मेंद्र अपने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार हैं. फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!