ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अभिनव’ की कहानी का अंत, जय सोनी ने शेयर किया आखिरी शूट का वीडियो, लिखा- जो आता है एक दिन…

नई दिल्ली: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिनव की कहानी का अंत हो गया है, जिसका ऐलान खुद इस किरदार को निभा रहे एक्टर जय सोनी ने किया है. वहीं इसके साथ उन्होंने अपने आखिरी शूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी शेयर किया है. इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. जबकि कई फैंस उनके शो छोड़ने से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. हालांकि कई लोग उनके किरदार को याद करने की बात कहते हुए थी दिख रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

एक्टर जय सोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनव के आखिरी पलों की झलक मिली है, जिसमें वह अस्पताल से लेकर खाई से गिरते दिख रहे हैं. इस शूट के वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जो आता है, उसे एक ना एक दिन जाना ही होता है. सोचा था कभी अलविदा ना कहना पर अलविदा तो कहना ही पड़ता है. सेट पर आखिरी पलों की की कुछ झलकियां शेयर कर रहा हूं… सेट पर भरी ऊर्जा, पसीने और भावनाओं को समेटे हुए!

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अभिनव के एक्सीडेंट का इल्जाम अभिमन्यु पर आया है, जिसके चलते अपकमिंग एपिसोड में वह जेल जाएगा. जबकि अभिनव अपनी आखिरी सांस लेता हुआ दिखेगा. जबकि अक्षरा और अभीर टूट जाएंगे.

error: Content is protected !!