4 साल में ही टूट गई थी पहली शादी, फिल्म के सेट पर हुई मुलाकात, अब 3 साल छोटे पति संग जी रहीं खुशहाल जिंदगी

नई दिल्ली. अश्विनी कलसेकर फिल्म और टीवी की दुनिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. ये एक्ट्रेस उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने अक्सर सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल अदा कर ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. अश्विनी को ज्यादातर छोटे पर्दे पर वैम्प के किरदार में ही देखा गया है. कभी ‘कसम से’ में ‘जिज्ञासा’ तो कभी ‘जोधा अकबर’ में ‘महामंगा’ के किरदार में पर्दे पर छाने वाली ये एक्ट्रेस अजय देवगन संग कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने अश्विनी और अजय देवगन की जोड़ी को कई बार पर्दे पर साथ देखा होगा.

 



अश्विनी कलसेकर ‘गोलमाल’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘खाकी’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने अपने करियर में भले ही कई बुलंदियों को छुआ, लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही. एक्ट्रेस की पहली शादी केवल 4 साल में ही टूट गई थी. उन्होंने साल 1998 में एक्टर नितीश पांडे संग पहली शादी की थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

4 साल में टूट गई पहली शादी-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के कुछ महीनों बाद ही इस कपल के बीच अनबन शुरू हो गई थी और धीरे-धीरे बात इस कदर बिगड़ गई कि साल 2002 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. नितीश पांडे से तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो गईं और इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर मुरली शर्मा से हुई.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

अपहरण’ के दौरान हुई दोस्ती-मुरली शर्मा और अश्विनी कलसेकर की मुलाकात फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘अपहरण’ के सेट पर हुई थी. फिल्म के सेट पर मिलने के बाद दोनों करीब आए और एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए. फिर धीरे-धीरे दोस्ती से शुरू हुआ ये सिलसिला प्यार तक पहुंचा और ये कपल 2009 में शादी के बंधन में बंध गया.

मुरली और अश्विनी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान अश्विनी ने बताया था कि वह और मुरली एक-दूसरे के सबसे बड़े क्रिटिक हैं. वह दोनों जब भी साथ काम करते हैं तो हर शॉट के बाद एक-दूसरे को बताते हैं कि उन्होंने कैसा शॉट दिया.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!