कैसे मिलेगी बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को एंट्री, 10 स्टारकिड्स को लॉन्च करने की है तैयारी- लिस्ट में शाहरुख की बेटी से अमिताभ के नाती तक शामिल

नई दिल्ली: आमिर खान, सलमान खान,संजय दत्त, सनी देओल, बॉबी देओल, वरुण धवन, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर, करीना कपूर, सारा अली खान, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, अभिषेक बच्चन, काजोल, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, विक्की कौशल…इन सारे नाम में एक समानता है. कुछ समझे आप? अगर नहीं तो हम बताते हैं. ये वो बॉलीवुड सुपरस्टार्स है जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कनेक्शन हैं. इन नामों पर भी गौर फरमाएं, सुहाना खान, आर्यन खान, इब्राहिम अली खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, अहान पांडे, राजवीर देओल, पालोमा ठकेरिया और अवनीश बड़जात्या.

 



अब माजरा समझ में आया. यह उन स्टार किड्स की लिस्ट है जो जल्द ही बॉलीवुड में करियर शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में अब आप सोच ही सकते हैं कि आउटसाइडर्स के लिए इस इंडस्ट्री में जगह बनाना या मिलना कितना मुश्किल हो सकता है जहां इतने स्टारकिड लॉन्चिंग के लिए तैयार बैठे हों.

आने वाले दिनों में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर को जोया अख्तर की फिल्म ‘आर्चीज’ के जरिये डेब्यू करते हुए देखा जा सकेगा. अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन के नाती हैं, सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी हैं और खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी कपूर की बेटी हैं. फिल्म 24 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमी ठकेरियर भी डेब्यू करने जा रहे हैं. मजेदार यह है कि दोनों का डेब्यू मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की फिल्म ‘दोनों’ में नजर आएंगे. ये फिल्म राजश्री प्रोडक्शन ने जियो सिनेमा के साथ मिलकर बनाई है.

अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी वृषभ फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही है. ये फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी. फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल लीड रोल में हैं. इस फिल्म के साथ सलमा आगा की बेटी जाहरा खान को लॉन्च किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

अब जरा सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म पर नजर डालते हैं. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को बमन ईरानी के बेटे कयोज ईरानी डायरेक्ट कर रहे हैं और उनकी भी यह डेब्यू फिल्म है. फिल्म का नाम सरजमीं है.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डायरेक्टर के तौर पर करियर की शुरुआत की है. उन्होंने कुछ समय पहले स्क्रिप्ट पर काम पूरा करके वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है. इस वेब सीरीज का नाम स्टारडम है.

चंकी पांडेय फैमिली से ताल्लुक रखने वाले अहान पांडे को यशराज फिल्म्स लॉन्च करने की तैयारी में है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है.

स्टारकिड्स की इस लिस्ट में कई नाम बेशक अब छूट गए हैं. लेकिन इतनी लंबी फेहरिस्त और बॉलीवुड के इतने प्रभावशाली परिवारों के बच्चों को देखते हुए, अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि बॉलीवुड में आउटसाइडर्स के लिए जगह बनाना आसान नहीं होगा. आउटसाइजर्स हमेशा अपने एक्टिंग स्किल्स के दम पर ही पहचान बनाते आए हैं, लेकिन आने वाले दौर में उनके लिए मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!