एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज, एडमिशन मिलना मतलब 100% प्लेसमेंट की गारंटी, आईएएस-पीसीएस का भी रहा है गढ़

नई दिल्ली. ऐसे कॉलेजों में पढ़ना हर स्टूडेंट का सपना होता है जहां एक करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिलता हो. जहां एडमिशन मिलने का मतलब ही 100% प्लेसमेंट की गारंटी समझा जाता हो. जो शहर आईएएस-पीसीएस अधिकारियों की फैक्ट्री के रूप में जाना जाता हो. जी हां हम बात कर रहे हैं शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रिम भूमिका निभाने वाले प्रयागराज शहर की. प्रयागराज में स्थित मोतलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT) में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का पिछले 5 सालों में 100 पर्सेंट प्लेसमेंट का रिकॉर्ड रहा है.

 



एमएनएनआईटी की स्थापना साल 1961 में की गई थी. इसकी गिनती देश के चुनिंदा कॉलेजों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर होती है. इस संस्थान की सबसे खास बात यह है कि यहां पर साल भर प्लेसमेंट के लिए कंपनियां आती रहती हैं. पढ़ाई पूरी होने के साथ ही इन स्टूडेंट्स को लाखों-करोडों के पैकेज वाली नौकरी में ज्वाइन करना होता है. यहां पढ़ने वाले कई स्टूडेंट ऐसे हैं जो पढ़ाई पूरी होने के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर देते हैं. बाद में इन स्टूडेंट्स का चयन आईएएस-पीसीएस जैसे देश के सर्वोच्च पदों पर होता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

कॉलेज कैंपस में जॉब सेल
एमएनएनआईटी के कॉलेज कैंपस में एक अलग से जॉब सेल बनाया गया है. जहां पर कंपनियां आकर स्टूडेंट्स का इंटरव्यू करती हैं. एमएनएनआईटी कॉलेज की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस साल 82.63 लाख प्रति वर्ष के उच्चतम पैकेज के साथ 380 से अधिक को मल्टीनेशनल व घरेलू पैकेज प्राप्त किया है. 100 पर्सेंट जॉब के मामले में एमएनएनआईटी कॉलेज विगत कई वर्षो से बेहतर प्लेसमेंट छात्र छात्राओं को दे रहा है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

प्लेसमेंट के लिए आती हैं ये बड़ी कंपनियां
कैंपस प्लेसमेंट के लिए यहां टाटा मोटर्स, हीरो, इंडियन ऑयल, टीवीएस, होंडा, महिंद्रा, एयरबस, मेरेडेज़ बेंज जैसे बड़ी कंपनियां हर साल आती हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!