ब्लड शुगर ही नहीं कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है Tiger Nuts, जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे

नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि नट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काजू, अखरोट जैसे नट्स शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन क्या आपने टाइगर नट्स के बारे में सुना है, जी हां, यह अपने नाम की तरह ही शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है- अर्थ अलमंड, नट घास आदि। इसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इसकी खेती व्यापक रूप से स्पेन में की जाती है। आप इसका इस्तेमाल नाश्ते के रूप में कर सकते हैं या इसे ड्रिंक में भी शामिल कर सकते हैं। टाइगर नट्स में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आायरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। तो चलिए जानते हैं, टाइगर नट्स के फायदे

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

पाचन तंत्र को दुरुस्त करे

टाइगर नट्स में अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इनमें कैटालेज, लाइपेस और एमाइलेज जैसे एंजाइम होते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करते हैं। इससे आपको गैस, अपच और दस्त आदि समस्याओं से आराम मिल सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

टाइगर नट्स ब्लड शुगर को सामान्य रखने में मदद करता है। इसमें अमीनो एसिड आर्जिनिन पाया जाता है, जो इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है। इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंटोल करने में मददगार

टाइगर नट्स में ओलिक एसिड और विटामिन-ई की मात्रा अधिक होती है। जिससे यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

हड्डियों को मजबूत करने में सहायक

इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी होता है। मदद करता है। टाइगर नट्स विटामिन-ई और सी से भी भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो हड्डियों को सुरक्षित रखते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाता है

टाइगर नट्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपकी इम्युनिटी बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से अपनी डाइट में टाइगर नट्स शामिल करते हैं, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!