नहीं मिली होतीं ये 4 फिल्में तो सनी देओल नहीं बन पाते ‘एक्शन स्टार’, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में आमिर खान को किया था रिप्लेस

नई दिल्ली :बॉलीवुड में एक दमदार एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान बना चुके सनी देओल आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. सनी इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन एक्शन फिल्मों की वजह से सनी बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित हुए वो फिल्म उनके पहले किसी और एक्टर को ऑफर हुई थी. आइए सनी देओल की ऐसी फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

 



घायल

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी साल 1990 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म घायल उन फिल्मों में शुमार हैं, जिसने एक दमदार एक्शन हीरो के तौर पर सनी देओल की पहचान बनाई. लेकिन इस फिल्म के मेकर्स पहले लीड रोल में कमल हासन को साइन करने वाले थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

अर्जुन पंडित

जूही चावला और सनी देओल स्टारर फिल्म अर्जुन पंडित ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए सनी देओल से पहले अजय देवगन को अप्रोच किया गया था.

जोर

जोर भी उन फिल्मों में शामिल है जिसमें सनी देओल जबरदस्त एक्शन करते नजर आते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के मेकर्स सनी देओल की जगह पहले बॉबी देओल को लेने का विचार कर रहे थे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

अजय

साल 1996 में रिलीज हुई रोमांस और एक्शन से भरपूर सनी देओल और करिश्मा कपूर की फिल्म बॉलीवुड में बंपर हिट रही थी. लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में पहले आमिर खान की चर्चा हो रही थी.

 

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!