पार्ले जी खाकर बिताई रातें, कभी बैंक में नहीं थे 18 रुपए…आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा राजकुमार है ये बच्चा, पहचाना क्या?

नई दिल्ली :कामयाबी की खातिर सितारे कितने प्रयोग करते हैं. कोई अपना नाम बदलकर ही पर्दे पर कदम रखता है तो कोई अपने नाम में एक्स्ट्रा अक्षर जोड़ लेता है. हालांकि ये टोटके कामयाबी की गारंटी नहीं होते. कोई नाकाम होता है और कोई कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगता है. तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा भी ऐसे ही सितारों में से एक है. जिसने अपने नाम में न्यूमरोलॉजी के अनुसार जरा सी छेड़छाड़ की और अब बॉलीवुड का फेवरेट राजकुमार बन चुका है. ये बात अलग है कि इसी कामयाबी की खातिर इसे इंसानों से ही नहीं चुड़ैल से भी मुकाबला करना पड़ा है. क्या आप पहचाने कौन है ये बच्चा?

 



ये बच्चा अब बड़ा होकर बॉलीवुड का दमदार एक्टर बन चुका है. जो अपनी एक्टिंग से लगातार लोगों को इंप्रेस कर रहा है, नाम है राजकुमार राव. राजकुमार राव इंटरव्यू में बता चुके हैं कि मुंबई में कई रातें उन्होंने केवल पार्ले जी बिस्किट खाकर बिताई थीं. एक्टर ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उनके अकाउंट में मात्र 18 रुपए हुआ करते थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद राजकुमार राव बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचे हैं. वैसे तो उनकी मेहनत और हुनर को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जिसने उन्हें बड़े पर्दे पर इतनी शोहरत दिलवाई है लेकिन साथ में न्यूमरोलॉजी ने भी उनकी मदद की है. राजकुमार की स्पेलिंग में राजकुमार राव एक अतिरिक्त M लगाते हैं. कहा जाता है न्यूमरोलॉजी की सलाह के बाद उन्होंने ऐसा किया और उन्हें फायदा भी मिला.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर में हर जोनर की फिल्म की है और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इस दौरान कुछ दिल दहला देने वाले अनुभवों से भी गुजरना पड़ा. स्त्री फिल्म की शूटिंग के दौरान राजकुमार राव का एनकाउंटर चुड़ैल तक से हो चुका है. राजकुमार राव ने खुद ये खुलासा किया था कि चंदेरी में शूट के दौरान आसपास के लोगों ने शूटिंग लोकेशन के हॉन्टेड होने की जानकारी भी दी थी.

इसके बाद भी क्रू ने रात में शूटिंग जारी रखी. इस बीच एक लाइट बॉय ऊंचाई से गिरा, उसका कहना था कि उसे लगा कोई उसे दबा रहा है. जबकि वहां कोई नहीं था. इस भूतिया एक्सपीरियंस की जानकारी खुद राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में दी थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!