JanjgirChampa Big News : केबिन में फंसे कैप्सूल वाहन के ड्राइवर को घण्टे भर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, कैप्सूल वाहन और ट्रक में हुई थी जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन के ड्राइवरों को सिम्स रेफर किया गया, शिवरीनारायण में हुआ बड़ा हादसा

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के केरा रोड में कैप्सूल वाहन और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में फंस गए. यहां कुछ देर में ट्रक के ड्राइवर को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कैप्सूल वाहन का ड्राइवर केबिन में ही फंसा रहा, जिसे घण्टे भर की मशक्कत के बाद निकाला गया. घायल दोनों ड्राइवर को खरौद अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.नगर पंचायत के जेसीबी को बुलाया गया था और मौके पर डायल 112 की टीम के साथ लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी. इस दौरान शिवरीनारायण के टीआई अशोक द्विवेदी भी टीम के साथ पहुंचे और जेसीबी की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया. घायल ड्राइवर को खरौद अस्पताल ले जाया गया, यहां से दोनों गम्भीर ड्राइवर को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. दोनों के पैर में चोट आई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई थी. टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. कैप्सूल वाहन क्रमांक सीजी 22 एक्स 8122 और ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 9155 में केरा रोड में जोरदार भिड़ंत हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

शिवरीनारायण थाना के टीआई अशोक द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम पहुंची थी और जेसीबी की मदद से फंसे ड्राइवर को निकालकर खरौद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों ड्राइवर को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. इसके बाद मार्ग में भी आवागमन शुरू हो गया है.

error: Content is protected !!