JanjgirChampa News : बुनकर सम्मेलन में शामिल होने जिले के 15 बुनकर दिल्ली हुए रवाना, अंतर्राष्ट्रीय बुनकर दिवस आज

जांजगीर-चाम्पा. कोसा की नगरी के रूप में पहचान रखने वाले जिले के 15 बुनकर दिल्ली में राष्ट्रीय बुनकर दिवस पर आयोजित होने वाले विशाल बुनकर सम्मलेन में शामिल होंगे। इस सम्मलेन को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे। सम्मलेन में केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा सिवनी च के बुनकर रामाधार देवांगन समेत रामरतन राठौर,भीम प्रसाद देवांगन, जीवन बरेठ राकेश राठौर, केशर गिरी गोस्वामी, महेंद्र गोस्वामी, प्रकाश देवांगन, गोविन्द यादव, खिलेन्द्र यादव, मनीष लछवानी, दिगम्बर, पार्वती देवांगन, मुकेश कुमार और सरिता देवांगन आदि को शामिल किया गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर जिले के 15 बुनकरों को दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल बुनकर सम्मलेन में शामिल किया गया है। इस सम्मलेन में छत्तीसगढ़ के कई जिले के बुनकर भी शामिल हुये हैं।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!