Sakti Thief Arrest : बाराद्वार में हुई चोरी का हुआ खुलासा, 4 युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर, आरोपियों से 59 हजार रूपये, जेवरात और परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, अन्य दो मामले का भी हुआ खुलासा, LED टीवी और जेवरात जब्त, मामले में दो आरोपी फरार

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने बाराद्वार के वार्ड नंबर 07 से 4 लाख रूपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी और दो अन्य चोरी का खुलासा किया है. 4 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है. मामले ने खरीददार भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों से 59 हजार रूपये, परिवहन में प्रयुक्त बाइक, सोने-चांदी के जेवरात और एलईडी टीवी जब्त किया है. मामले में दो आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि बाराद्वार के राजेश केडिया के घर से 4 लाख रूपये नगद और 1 लाख 50 हजार रूपये की चोरी हुई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

जांच में दौरान राजू खूंटे, हिमायद खान, विनोद चंद्रा के द्वारा घर में रेकी कर चोरी करने की बात सामने आई और सोने-चांदी के जेवरात को चोरी कर सुरेंद्र कसेर के पास बिक्री करने की बात सामने आई. पुलिस ने आरोपियों के पास से मेल्ट किया हुआ सोने-चांदी के जेवरात को जब्त किया है और मामले में शामिल 2 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, रायपुर के मंडप्पम में होगा 'राज्य स्तरीय सम्मान समारोह', शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिलेगा सम्मान... देखिए पूरी सूची...

साथ ही आरोपियों द्वारा सिद्धार्थ राय और वृंदा गुप्ता के घर में भी चोरी किया गया गया था. पुलिस ने सिद्धार्थ राय के घर में हुई चोरी के मामले में आरोपी के पास से एलईडी और जेवरात को जब्त किया गया है और वृंदा गुप्ता के घर से चोरी के मामले में खरीददार से सुरेंद्र कसेर और नवनाथ दादासो निकम से कुछ पुराने जेवरात जब्त किया गया है और मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 5 TI और 1 SI के तबादले, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!