रिलायंस, HDFC, SBI के निवेशकों को फिर हुआ नुकसान, आईटीसी, ICICI Bank और TCS ने बंपर कमाई कराई. पढ़िए..

शेयर बाजार में गिरावट रहने के चलते बीते हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से तीन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 82,082.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। इसके चलते इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से रिलायंस के स्टॉक में सुस्ती है। अब सब की नजरें सोमवार को होने वाली रिलायंस के एजीएम पर है।

 



 

 

 

इन कंपनियों ने निवेशकों को कराया मुनाफा

 

वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। इन सात कंपनियों की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 67,814.1 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 62.15 अंक या 0.09 प्रतिशत के नुकसान में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 58,690.9 करोड़ रुपये घटकर 16,71,073.78 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 20,893.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 11,81,835.08 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक की 2,498.89 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,08,926 करोड़ रुपये रह गई। वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 21,025.39 करोड़ रुपये बढ़कर 4,36,788.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

आईसीआईसीआई का मार्केट कैप 13,716 करोड़ बढ़ा

 

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 13,716.34 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,79,267.17 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,199.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,89,579.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,731.21 करोड़ रुपये बढ़कर 4,88,461.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,738.47 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,36,978.91 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 2,972.23 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,03,222.31 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी की बाजार हैसियत 2,430.64 करोड़ रुपये बढ़कर 5,53,251.90 करोड़ रुपये रही।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!