Sakti Thief : किराना दुकान संचालक के सूने मकान में हुई चोरी, 4 लाख रूपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर, देर रात चोरों ने घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के नेहरू चौक वार्ड नंबर 07 में किराना दुकान संचालक के सूने मकान में 4 लाख रूपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है. चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेहरू चौक वार्ड नंबर 07 के रहने वाले हनी केडिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी दादी का देहांत होने पर सहपरिवार उसके चाचा जयकिशन केडिया के घर गए हुए थे. सुबह वापस घर आया तो देखा कि आलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा हुआ था और अलमारी के अंदर रखे 4 लाख रूपये और सोने-चांदी के जेवरात को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!