फिल्म में इन एक्टर के किसिंग सीन को देख नाराज हो चुकी हैं उनकी पत्नियां, इमरान हाशमी को तो बीवी को मनाने के लिए देने पड़े गिफ्ट

नई दिल्ली: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म में उनके किरदार रॉकी और रानी से ज्यादा धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस के चर्चे ज्यादा हो रहे हैं. एक बुजुर्ग ऑनस्क्रीन कपल का ये सीन किसी के गले नहीं उतर रहा है तो किसी को इससे कोई ऐतराज नहीं है. जैसे शबाना आजमी ये साफ कर चुकी हैं कि उनके हसबैंड जावेद अख्तर को इस सीन से कोई ऐतराज नहीं हुआ. अब इस मामले पर बोलने की बारी धर्मेंद्र की वाइफ हेमा मालिनी की है जो अपनी राय जाहिर कर चुकी हैं. सिर्फ हेमा मालिनी ही नहीं आपको ये भी बताते हैं कि अपने हीरो पतियों को यूं पराई औरतों को किस करता देख बॉलीवुड वाइव्स का क्या रिएक्शन होता है.

 



इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

हेमा मालिनी ने नहीं देखा सीन

शबाना आजमी और धर्मेंद्र के किस पर हेमा मालिनी बिना किसी झिझक के कहा कि वो धर्मेंद्रजी के लिए काफी खुश हैं. क्योंकि, उन्हें कैमरे के सामने रहना पसंद है. इसके आगे हेमा मालिनी ने कहा कि वो ये सीन अब तक नहीं देख सकी हैं लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी होगी.

बॉलीवुड वाइव्स का रिएक्शन

हर बॉलीवुड वाइफ का रिएक्शन हेमा मालिनी की तरह नहीं होता है. कुछ बॉलीवुड वाइव्स ऐसे सीन देखकर खफा भी हो जाती हैं. आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप का भी पहली बार यही हाल हुआ था. आयुष्मान खुराना के मुताबिक फिल्म विकी डोनर को ताहिरा कश्यप उनका हाथ थाम कर देख रही थीं. लेकिन जैसे ही किसिंग सीन आया ताहिरा कश्यप ने गुस्से में हाथ छुड़ा लिया. हालांकि बाद में उनको ये समझ आ गया था कि ये सब सीन की डिमांड होती है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

अजय देवगन को तो ऐसा सीन करने के लिए माफी तक मांगनी पड़ी थी. द कपिल शर्मा शो में खुद काजोल ने ये खुलासा किया था कि शिवाय में किसिंग सीन के बाद उन्हें बंदूक से उड़ा देने की इच्छा हुई थी. दिलचस्प बात ये है कि ये सीन काजोल से छुप कर फिल्माया गया और बाद में खुद अजय देवगन ने उनसे माफी भी मांगी.

इमरान हाश्मी वैसे तो सीरियल किसर के नाम से ही फेमस हैं लेकिन ऐसे हर सीन के बाद उन्हें बीवी की नाराजगी झेलनी पड़ती थी. इमरान हाश्मी ने बताया कि इस चक्कर में सीन के बाद बीवी को नया गिफ्ट देते थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!