Seema Haider ने पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजीं राखी, वीडियो जारी कर कहा- ‘जय श्रीराम’

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को राखी भेजी हैं।

 



सीमा हैदर ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह को राखी भेजकर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अधिवक्ता एपी सिंह को राखी भेजी हैं। साथ ही इस वीडियो में सीमा हैदर जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

सीमा ने हरियाली तीज पर रखा था व्रत

शनिवार को सीमा हैदर ने हरियाली तीज के मौके पर व्रत भी रखा है। सीमा ने अपने पति सचिन मीना की लंबी उम्र की कामना की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम के नारे से शुरुआत करते हुए कहती हैं कि आज Hariyali Teej के मौके पर मैं सभी को तीज की शुभकामनाएं हैं। आज मैंने अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा की है।

आपको बता दें कि हाल ही में सीमा हैदर पर बन रही फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ नाम की फिल्म में दिखाया जाएगा, जिसका थीम सॉन्ग ‘चल पड़े हम’ रिलीज किया जा चुका है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

कौन हैं सीमा हैदर

पाकिस्तान के सिंध की रहने वालीं सीमा हैदर पहले से शादीशुदा हैं। सचिन से उनकी मुलाकात इंटरनेट पर एक ग्रेम खेलते वक्त हुई, जिसके बाद दोनों में करीबियां बढ़ गईं। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान की सीमा लांघ नेपाल के रास्ते बस से भारत पहुंचीं और ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ रहने लगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!