शर्लिन चोपड़ा राहुल गांधी से करना चाहती हैं शादी, लेकिन कांग्रेस नेता के सामने रख दी ये शर्त

नई दिल्ली: शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में भी आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. लेकिन उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है. जिसे जानकर हर कोई हैरान हो सकता है.

 



शर्लिन चोपड़ा का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने बहुत सारे फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान एक पैपराजी शर्लिन चोपड़ा से पूछा है कि क्या वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. इस पर एक्ट्रेस मजेदार जवान देती हैं. वह कहती हैं, ‘हां क्यों नहीं, लेकिन मैं चाहूंगी कि शादी के वक्त मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे.’ शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पीएम मोदी के उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा मिलने के बाद मई में राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था. 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में, पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना स्वागत योग्य कदम, यह फैसला भारत के लोगों, खासकर वायनाड की जनता के लिए राहत ले कर आया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!